A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में एलिवेटेड रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

नोएडा में एलिवेटेड रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के एलिवेटेड रोड के पास हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई

<p>Noida Accident </p>- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE Noida Accident 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के एलिवेटेड रोड के पास हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई तथा उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड से उतरते समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रेम (21 वर्ष) तथा अकील उर्फ मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया जबकि अकील की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एक अन्य घटना में थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए एक सड़क हादसे में बृजेश नामक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना जेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News