A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कार सवार को अगवा कर की लूटपाट, कम पैसे मिले तो बिजली के झटके भी दिए

कार सवार को अगवा कर की लूटपाट, कम पैसे मिले तो बिजली के झटके भी दिए

नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में 2 बदमाशों ने एक कार सवार युवक से लिफ्ट लेकर करीब ढाई घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा।

Representational Image | Pixabay- India TV Hindi
Representational Image | Pixabay

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कार सवार को 2 लोगों को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में 2 बदमाशों ने एक कार सवार युवक से लिफ्ट लेकर करीब ढाई घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा। इस दौरान बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके पास से नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिए। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है।

पुलिस ने दर्ज किया लूटपाट का मामला
थाना प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि युवक के साथ हुई लूटपाट के सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों ने अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखने जाने के बहाने कार सवार सुमित भाटिया से लिफ्ट मांगी थी। एक निजी कंपनी में काम करने वाले सुमित ने दोनों बदमाशों को जरूरतमंद समझकर अपनी कार में लिफ्ट दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में सवार होते ही दोनों बदमाशों ने सुमित को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

युवक को दिए बिजली के झटके
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंधक बनाए गए सुमित के पास से बदमाशों ने कैश, मोबाइल फोन और उनका एटीएम कार्ट लूट लिया। पुलिस ने बताया कि एटीएम से सिर्फ 4,500 रुपये ही निकल पाने पर बदमाशों ने कार सवार युवक को बिजली का झटका भी दिया। बाद में वे पीड़ित को ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में छोड़ कर भाग गए।

Latest Uttar Pradesh News