नोएडा. नोएडा में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को जिले के सीएमओ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में हड़कंप मचा गया है। CMO को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके संपर्क में आए सभी लोगों को quarantine किया जा रहा है। फिहलाल उनकी अनुपस्थिति में ACMO नेपाल सिंह को CMO का कार्यभार दिया गया।
गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आईएलआईके लक्षण थे, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया जो पॉजिटिव आया। अब उन्हें आईसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। CMO का स्वास्थ्य स्थिर है। प्रोटोकॉल के अनुरूप CMO कार्यालय का सेनिटाईजेशन कराया जा रहा है।
गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 77 नये मरीज पाए गए
जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार सुबह को आई जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के 77 और मरीज पाए गए हैं और 24 घंटे के अंदर चार लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 105 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।
Image Source : PTIRepresentational Image
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह को कोविड-19 कि आई जांच रिपोर्ट में 77 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 2,646 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 1646 लोग संक्रमण से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 972 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Image Source : PTIRepresentational Image
उन्होंने बताया कि जो मरीज आज संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 15 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से आज छुट्टी दे दी गई। दोहरे ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से 24 घंटे के अंदर चार लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में अब कोविड-19 की वजह से कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट और संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग व जांच कर रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 293 से बढकर 315 हो गयी है। उन्होंने बताया कि इन जगहों को सील करके जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग वहां पर सेनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।
With inputs from Bhasha
Latest Uttar Pradesh News