गौतमबुद्धनगर: एक दिन में मिले कोरोना के 16 नए मरीज, 54 हुए डिस्चार्ज, एक्टिव मामले 220
गौतमबुद्धनगर: एक दिन में मिले कोरोना के 16 नए मरीज, 54 हुए डिस्चार्ज, एक्टिव मामले 220
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 10, 2020 10:02 pm IST, Updated : Jun 10, 2020 10:02 pm IST
नोएडा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 16 नए मरीज सामने आए, जबकि 54 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
Image Source : PTIRepresentational Image
नोएडा. राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 16 नए मरीज सामने आए, जबकि 54 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अबतक कोरोना वायरस के 707 नए मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में 477 लोग ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 220 एक्टिव केस हैं।
Image Source : Press Releaseएक दिन में मिले कोरोना के 16 नए मरीज