A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में ओला कैब के अंदर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

नोएडा में ओला कैब के अंदर खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों ने लोकेंद्र की हत्या कर उसका शव कार की सीट के नीचे दबा दिया...

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 108 के पास आज सुबह एक ओला कैब में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि सेक्टर 108 के लोटस पनाश अपार्टमेंट के पास खड़ी एक ओला कैब के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कार लोकेंद्र नामक व्यक्ति की है। लोकेंद्र दो दिन पहले सूरजपुर से अपनी कार लेकर दिल्ली के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था।

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या दो दिन पहले हुई थी। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों ने लोकेंद्र की हत्या कर उसका शव कार की सीट के नीचे दबा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News