1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा स्थित दवा कंपनी के परिसर में लगी आग तीन घंटे बाद बुझाई जा सकी

नोएडा स्थित दवा कंपनी के परिसर में लगी आग तीन घंटे बाद बुझाई जा सकी

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में बुधवार की शाम एक दवा कंपनी के परिसर में भीषण आग लग गयी। 10 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

Noida Fire news- India TV Hindi
Image Source : FILE Noida Fire news

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में बुधवार की शाम एक दवा कंपनी के परिसर में भीषण आग लग गयी जिसे दमकल की 17 गाड़ियों की मदद से तीन घंटे बाद बुझाया जा सका। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 59 में स्थित दवा बनाने वाली कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंस के परिसर में आज शाम आग लग गयी जिसे तीन घंटे के प्रयास के बाद बुझाया जा सका। उन्होंने बताया कि कंपनी में काम कर रहे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है।

Latest Uttar Pradesh News