A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के सलारपुर में स्कूल की छत और दीवार गिरी, 2 छात्रों की मौत आधा दर्जन बच्‍चे मलबे में दबे

नोएडा के सलारपुर में स्कूल की छत और दीवार गिरी, 2 छात्रों की मौत आधा दर्जन बच्‍चे मलबे में दबे

दिल्ली से सटे नोएडा के एक स्कूल में दर्दनाक हादसा घट गया। नोएडा के सलारपुर स्थित खजान मेमोरियल (केएम) पब्लिक स्कूल की छत और दीवार सोमवार की सुबह भरभरा कर नीचे गिर गई।

<p>Breaking News</p>- India TV Hindi
Breaking News

दिल्‍ली से सटे नोएडा के एक स्‍कूल में दर्दनाक हादसा घट गया। नोएडा के सलारपुर स्थित खजान मेमोरियल (केएम) पब्लिक स्कूल की छत और दीवार सोमवार की सुबह भरभरा कर नीचे गिर गई। जिसके चलते 2 बच्‍चों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन बच्‍चे मलबे में दब गए। घटना के बाद पुलिस ने बच्‍चों को अस्पताल पहुंचाया है। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। 

पुलिस उपाधीक्षक नगर श्वेताभ पांडे ने बताया कि घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की है। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां बचाव और राहत के कार्य में लगी हैं। मलबे में और बच्चों के दबे होने की आशंका है। घटना से अभिभावकों में भय का माहौल है। सभी अपने बच्चों को खोज रहे हैं। 

सीओ ने बताया कि स्कूल के पास में ही खाली पड़े एक भूखंड में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से वहाँ गड्ढा खोदा गया था। ऐसा लगता है कि इसी वजह से स्कूल की दीवार व छत गिरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Latest Uttar Pradesh News