जब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना, मच गया हड़कंप
जब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना, मच गया हड़कंप
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 22, 2021 11:32 am IST, Updated : Jan 22, 2021 11:32 am IST
बम रखे होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रास्ता डायवर्ट करवाया। बाद में जांच में पता लगा कि सड़क पर रखी ये वस्तु कोई बम नहीं है। पुलिस ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया।
Image Source : INDIA TVजब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना, मच गया हड़कंप
नोएडा. गणतंत्र दिवस से पहले आज यूपी के नोएडा में बम मिलने की एक खबर ने पुलिस समेत सभी के होश उड़ा दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,नोएडा के सेक्टर-63 में एक अस्पताल के बाहर एक पैकेट में पुलिस को बम होने की सूचना दी मिली, जिसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और bomb squad को भी बुलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने तुरंत रास्ता डायवर्ट करवाया। बाद में जांच में पता लगा कि सड़क पर रखी ये वस्तु कोई बम नहीं है। पुलिस ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया। गौतमबुद्धनगर पुलिस के कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63 इलाके में एक संदिग्ध डिवाइस रखी हुई थी। सूचना मिलते ही हमने पूरे इलाके को खाली करवाया और घेराबंदी की और तुरंत एक्सपर्ट टीम को यहां बुलाया।