A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तरप्रदेश: मुजफ्फरनगर में आश्रम के मुख्य पुजारी पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: मुजफ्फरनगर में आश्रम के मुख्य पुजारी पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले मे एक आश्रम के मुख्य पुजारी पर हमले के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।गया। यह जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रमार को दी गयी।

representational image- India TV Hindi
representational image

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले मे एक आश्रम के मुख्य पुजारी पर हमले के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी गयी। SP आलोक शर्मा के अनुसार, गुरुवार को आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से लूटे गए 2,500 रुपये और एक पिस्तौल बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि 8-9 सितंबर के बीच रात को, छह अज्ञात लोग भोपा पुलिस थाना क्षेत्र के शुक्रताल इलाके में स्थित आश्रम में घुस गए। वहां घुस के उन्होंने तपोवन धाम के ‘महंत’ स्वामी भजनानंद महाराज पर हमला कर दिया और लूटपाट कर के वहां से फरार हो गए। मुख्य पुजारी को इस घटना में गंभीर चोट लगी थी और उन्हें जल्द अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया और अन्य फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी हैं।   

Latest Uttar Pradesh News