1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना चुकी है जनता: मायावती

प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना चुकी है जनता: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘उत्तर प्रदेश का गोद लिया बेटा’ संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शनिवार को दावा किया कि जनता अब प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना चुकी है।

Mayawati | PTI Photo- India TV Hindi
Mayawati | PTI Photo

झांसी: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘उत्तर प्रदेश का गोद लिया बेटा’ संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शनिवार को दावा किया कि जनता अब प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना चुकी है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मायावती ने झांसी में एक चुनावी सभा में कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जनता ने गोद लिए बेटे को नहीं बल्कि प्रदेश की बेटी को जिताने का मन बना लिया है।’ उन्होंने कहा कि मोदी के पौने तीन साल के शासनकाल में देश और प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है। साथ ही मोदी पर काले धन के नाम पर जनता को परेशान करने का आरोप मढ़ते हुए सवाल किया कि अब प्रधानमंत्री बताएं कि कितना काला धन देश में आया। 

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था का दोषी माना। मुलायम सिंह यादव के पुत्रमोह से ग्रस्त होने की दलील दी तो ये भी कहा कि उन्होंने भाई शिवपाल का अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि शिवपाल भी अंदर ही अंदर सपा का वोट काट रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News