A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 32 घायल

पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 32 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा (Pilibhit Road Accident) हुआ। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए।

पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 32 घायल- India TV Hindi
Image Source : ANI पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 32 घायल

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा (Pilibhit Road Accident) हुआ। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। 

यह सड़क हादसा पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में हुआ। हादसे के बारे में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में एक बुलेरो कार और एक बस की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए।

हादसा शनिवार सुबह को दिन निकलने से पहले हुआ। हादसा बहुत ही भीषण था। फिलहाल, मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या सात से ज्यादा भी पहुंच सकती है क्योंकि अस्पताल में भर्ती किए गए कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest Uttar Pradesh News