A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका रविवार को वाराणसी का दौरा करेंगी, रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

प्रियंका रविवार को वाराणसी का दौरा करेंगी, रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगी और फिर गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करेंगी।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) प्रियंका रविवार को वाराणसी का दौरा करेंगी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी, जहां वह गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगी और फिर गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी। 

Latest Uttar Pradesh News