1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, दो घायल

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, दो घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा के पास शुकवार की रात सिविल लाइन्स चौराहे की ओर से आ रही एक सफारी जीप दो बाइक सवार और एक युवक को टक्कर मारने के बाद पलट गई।

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, दो घायल- India TV Hindi
Image Source : PTI रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, दो घायल

रायबरेली (उत्तर प्रदेश): शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा के पास शुकवार की रात सिविल लाइन्स चौराहे की ओर से आ रही एक सफारी जीप दो बाइक सवार और एक युवक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि घटना में घायल हुए छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें चिकित्सकों ने विनय कुमार वर्मा,शिवम साहू,विनोद, और रूपेश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं रोहित सोनकर और गिरिजा शंकर घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल से इलाज के लिये लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News