1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्‍नाव रेप मामले में राजनीति तेज, पीड़िता से मिलने जा सकते हैं राहुल या प्रियंका

उन्‍नाव रेप मामले में राजनीति तेज, पीड़िता से मिलने जा सकते हैं राहुल या प्रियंका

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी में से कोई एक लखनऊ जाकर पीड़िता से मुलाकात कर सकता है।

<p>Unnao Rape Victim</p>- India TV Hindi
Unnao Rape Victim

उन्‍नाव रेप मामले में राजनीति तेज होने लगी है। ट्रक से हुई टक्‍कर के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता से मुलाकात करने वालों का सिलसिला जारी है। इस बीच जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी में से कोई एक लखनऊ जाकर पीड़िता से मुलाकात कर सकता है। 

सूत्रों के अनुसार राहुल ने ऑफ रिकॉर्ड बातचीत में कहा है कि या तो मैं या प्रियंका या हम दोनों उन्नाव पीड़ित से मिलने जा सकते हैं। बता दें कि जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही उन्‍नाव रेप कांड की पीड़िता की कार की ट्रक से टक्‍कर हो गई थी।इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ के अस्‍पताल में भर्ती पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News