1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश: विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना संक्रमित

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश: विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना संक्रमित- India TV Hindi
Image Source : AP उत्तर प्रदेश: विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना संक्रमित

बलिया (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। चौधरी के विशेष कार्याधिकारी आनंद प्रकाश जोशी ने मंगलवार को बताया कि चौधरी को पिछले तीन-चार दिनों से जुकाम, बुखार और खांसी की समस्या थी। 

जोशी ने बताया कि चौधरी को सोमवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी कोविड-19 संक्रमण की जांच की गई। उन्होंने बताया कि चौधरी की जांच रिपोर्ट मंगलवार तड़के आई, जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

Latest Uttar Pradesh News