A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राम मंदिर भूमि पूजन: सोमवार को अयोध्या पहुचेंगे सीएम योगी, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

राम मंदिर भूमि पूजन: सोमवार को अयोध्या पहुचेंगे सीएम योगी, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

सीएम योगी दोपहर 1 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। 

Ram Mandir Bhoomi Pujan  CM Yogi to reach ayodhya on monday । राम मंदिर भूमि पूजन: सोमवार को अयोध्या- India TV Hindi
Image Source : PTI राम मंदिर भूमि पूजन: सोमवार को अयोध्या पहुचेंगे सीएम योगी, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

लखनऊ. 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचेगे। सीएम योगी दोपहर 1 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के तहत पूजा पाठ सोमवार से ही शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी का 5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

रविवार को मंत्री के निधन के बाद रद्द किया दौरा

उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमला रानी वरुण का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने निर्धारित अयोध्या दौरे को रद्द कर दिया है। कमला रानी वरुण, (62) घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं। उनका संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में इलाज चल रहा था।

अपने दौरे के दौरान वह वरिष्ठ संतों और पुजारियों से मिलने वाले थे। भूमि पूजन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तीन अगस्त से पांच अगस्त तक अयोध्या को रोशनी से सजाया जाएगा और सभी निवासियों को इस अवधि के दौरान अपने घरों में दीया जलाने के लिए कहा गया है। इस दौरान मथुरा, काशी, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर और चित्रकूट सहित अन्य धार्मिक शहरों में 'अखंड रामायण पाठ' आयोजित किया जाएगा। इस खास अवसर के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की जा रही है और अयोध्या की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News