1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राम मंदिर भूमि पूजन के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, बताया नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर भूमि पूजन के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, बताया नियमों का उल्लंघन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। 

राम मंदिर भूमि पूजन के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, बताया नियमों का उल्लंघन- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राम मंदिर भूमि पूजन के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, बताया नियमों का उल्लंघन

इलाहाबाद: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।  दिल्ली के पत्रकार साकेत गोखले ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजी एक चिट्ठी के जरिए जनहित याचिका भेजी है। पीआईएल में कहा गया कि भूमि पूजन कोविड -19  के अनलॉक- 2  की गाइडलाइन का उल्लंघन है। इस याचिका में कहा गया कि भूमि पूजन में तीन सौ लोग इकट्ठे होंगे, जो कि COVID के नियमों के खिलाफ होगा।

 

Latest Uttar Pradesh News