A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उम्मीद है कि भावी पीढ़ियां भगवान राम के दिखाए रास्ते का पालन करेंगी: अखिलेश

उम्मीद है कि भावी पीढ़ियां भगवान राम के दिखाए रास्ते का पालन करेंगी: अखिलेश

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले अखिलेश यादव ने आशा जताई कि मौजूदा और भावी पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई और शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) Akhilesh Yadav

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आशा जताई कि मौजूदा और भावी पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई और शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।

अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा, "आशा है वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने 'जय महादेव जय सिया-राम जय राधे-कृष्ण जय हनुमान' से अपने ट्वीट की शुरुआत करते हुए कहा, "भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व एवं श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें!"

Latest Uttar Pradesh News