A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'अयोध्या में भूमिपूजन तो हो गया, लेकिन वहां बनवाएंगे मस्जिद', साक्षी महाराज को मिली धमकी

'अयोध्या में भूमिपूजन तो हो गया, लेकिन वहां बनवाएंगे मस्जिद', साक्षी महाराज को मिली धमकी

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को धमकी मिली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। साक्षी महाराज ने बताया कि धमकी में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन तो हो गया है लेकिन वहां वह (धमके देने वाला) मस्जिद बनवाएंगे।

'अयोध्या में भूमिपूजन तो हो गया, लेकिन वहां बनवाएंगे मस्जिद', साक्षी महाराज को मिली धमकी- India TV Hindi
Image Source : FILE 'अयोध्या में भूमिपूजन तो हो गया, लेकिन वहां बनवाएंगे मस्जिद', साक्षी महाराज को मिली धमकी

उन्नाव (उत्तर प्रदेश): उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को धमकी मिली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। साक्षी महाराज ने बताया कि धमकी में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन तो हो गया है लेकिन वहां वह (धमके देने वाला) मस्जिद बनवाएंगे। साक्षी महाराज ने कहा कि धमकी में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की बात भी कही गई है। उन्होंने बताया कि यह धमकी पाकिस्तान से फोन के जरिए दी गई है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, "कल मुझे पाकिस्तान से फोन आया और मेरे साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नाम की भी धमकी दी गई।" उन्होंने कहा, "जब से मैं विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा हूं, तब से मुझे धमकी मिल रही हैं। कुछ दिन पहले कुवैत से मुझे किसी ने धमकी दी थी और यूपी SIT ने उसे पकड़ लिया था। कुवैत से फोन करने वाले का नाम मोहम्मद गफ्फार था।"

Latest Uttar Pradesh News