A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: संतकबीरनगर में मंच गिरा, कैबिनेट मंत्री समेत 4 लोग घायल

UP: संतकबीरनगर में मंच गिरा, कैबिनेट मंत्री समेत 4 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार को खलीलाबाद स्टेडियम पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा-शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन मंच गिरने से घायल हो गए।

santkabirnagar- India TV Hindi
santkabirnagar

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार को खलीलाबाद स्टेडियम पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा-शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन मंच गिरने से घायल हो गए। उनके साथ सीडीओ और तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।

जिस समय मंच गिरा मंत्री, जिले के कई अधिकारी और विधायक सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे।

बता दें कि आशुतोष टंडन संतकबीरनगर के प्रभारी मंत्री भी हैं। कार्यक्रम में उन्‍होंने जैसे ही बोलना शुरू किया मुख्य मंच का स्‍टैण्‍ड अचानक गिर गया। 

Latest Uttar Pradesh News