A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार पर मायावती का हमला, ' राज्य सरकार अपने अहंकारी और तानाशाही रवैये को बदले'

योगी सरकार पर मायावती का हमला, ' राज्य सरकार अपने अहंकारी और तानाशाही रवैये को बदले'

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी सरकार को सलाह दी है कि वह अपने अहंकारी रवैये को बदले नहीं तो इससे लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी। मायवती ने एक् ट्वीट में ये बात कही। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडिया के बदसलूकी और विपक्ष के नेताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। 

Mayawati, UP govt- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO योगी सरकार पर मायावती का हमला, ' राज्य सरकार अपने अहंकारी और तानाशाही रवैये को बदले'

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी सरकार को सलाह दी है कि वह अपने अहंकारी रवैये को बदले नहीं तो इससे लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी। मायवती ने एक् ट्वीट में ये बात कही। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडिया के बदसलूकी और विपक्ष के नेताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। 

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट में कहा-हाथरस गैंगरेप काण्ड के बाद सबसे पहले पीड़ित परिवार से मिलने व सही तथ्यों की जानकारी के लिए वहाँ 28 सितम्बर को बीएसपी प्रतिनिधिमण्डल गया था, जिनकी थाने में ही बुलाकर उनसे वार्ता कराई गई थी। वार्ता के बाद मिली रिपोर्ट अतिःदुखद थी, जिसने मुझे मीडिया में जाने के लिए मजबूर किया।इसके बाद वहाँ मीडिया के जाने पर भी उनके साथ हुई बदसलूकी तथा कल व परसों विपक्षी नेताओं व लोगों के साथ पुलिस का हुआ लाठीचार्ज आदि अति-निन्दनीय व शर्मनाक। सरकार को अपने इस अहंकारी व तानाशाही वाले रवैये को बदलने की सलाह, वरना इससे लोकतन्त्र की जड़े कमजोर होंगी।

Latest Uttar Pradesh News