1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। आज शाम को ही इस छात्रसंघ चुनाव का परिणाम भी आना है। 

kashi- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतिकात्मक तस्वीर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। आज शाम को ही इस छात्रसंघ चुनाव का परिणाम भी आना है। कॉलेज में नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला।

इस बार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पिछली बार की अपेक्षा कम मतदान हुआ। मतदान के आंकड़े क्या रहे इसकी सूचना थोड़ी में विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा दी जाएगी। आपको बता दे कि काशी विद्यापीठ में इस बार 11 पदों पर 31 छात्र चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमां रहे थे।

Latest Uttar Pradesh News