A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों के ​छिपे होने की संभावना

बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों के ​छिपे होने की संभावना

जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।

<p>Jammu Kashmir</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Jammu Kashmir

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में रविवार को एक बार फिर आतंकी सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं। जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। 

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Latest Uttar Pradesh News