A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: चोरी करने आए शातिर की 9वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

गाजियाबाद: चोरी करने आए शातिर की 9वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी में कथित रूप से चोरी करने आए एक शख्स की नौवीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक के पास से पुलिस को नगदी, गैस कटर, स्प्रे आदि सामान मिला है।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी में कथित रूप से चोरी करने आए एक शख्स की नौवीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक के पास से पुलिस को नगदी, गैस कटर, स्प्रे आदि सामान मिला है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात कनावनी स्थित अंबाजी अपार्टमेंट में एक शख्स कथित रूप से चोरी करने के लिए घुसा। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद गार्डों को इसकी भनक लग गई जिसके बाद उन्होंने उसे घेर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस पर वह नौवीं मंजिल पर चढ गया और पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा। इसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। इस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शहर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है जिसके लिए प्रयास जारी हैं।

Latest Uttar Pradesh News