उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत 8 घायल
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत 8 घायल
IndiaTV Hindi Desk
Published : Nov 19, 2018 06:42 am IST, Updated : Nov 19, 2018 06:42 am IST
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार तड़के भयंकर हादसा हुआ। यहां रोडवेज़ की खड़ी बस में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
Bus Accident
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार तड़के भयंकर हादसा हुआ। यहां रोडवेज़ की खड़ी बस में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस फर्रुखाबाद से दिल्ली आ रही थी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस में सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं फिलहाल 8 लोगों के घायल होने की खबर है। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।