A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में दो आईपीएस अधिकारी सस्पेंड, घोटाले का आरोप

यूपी में दो आईपीएस अधिकारी सस्पेंड, घोटाले का आरोप

उत्तर प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों  दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन को सस्पेंड कर दिया गया है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों  दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों पर घोटाले का आरोप लगा है। आईपीएस दिनेश चंद दुबे पर आरोप है कि उन्होंने शिवगढ़,बछरांवा, रायबरेली और सादाबाद  में कस्तूरबा हॉस्टल बनवाने के ठेके देने में, बरेली और कौशाम्बी में बस अड्डा बनवाने और लखनऊ में दिव्यांगों की  बिल्डिंग बनवाने के ठेके देने में घोटाला किया। वहीं अरविंद सेन पर पशुपालन विभाग में घोटाले का आरोप है। दिनेश चंद्र दुबे अभी रूल्स एंड मैंनुलस  में पुलिस महानिरीक्षक और अरविंद सेन आगरा पीएसी में पुलिस महानिरीक्षक हैं

Latest Uttar Pradesh News