A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में दो साधुओं की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक

मथुरा में दो साधुओं की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक

मृतक साधु गोपाल दास  के भाई टीकम ने बताया कि साधुओं की जहर देकर हत्या की गई है। आश्रम में जहरीली दवाइयों की बदबू आ रही है। इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस चाय में कुछ विषेला पदार्थ की बात कह रही है।

two sadhus found dead in mathura  । मथुरा में दो साधुओं की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मथुरा में दो साधुओं की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक

वृंदावन. मथुरा के गोवर्धन में आज सुबह संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत होने से हड़कंप मच गया है। यहां एक अन्य साधु की हालत गंभीर बनी हुई है। गोवर्धन में तीनों साधु एक ही आश्रम में रहते थे। सुबह चाय पीने के बाद इनकी तबियत बिगड़ने लगी, आशंका है कि इनकी चाय में किसी ने जहर मिला दिया जिसके बाद दो साधु की मौत हो गई।

मृतक साधु गोपाल दास  के भाई टीकम ने बताया कि साधुओं की जहर देकर हत्या की गई है। आश्रम में जहरीली दवाइयों की बदबू आ रही है। इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस चाय में कुछ विषेला पदार्थ की बात कह रही है।

ये मामला गोवर्धन मार्ग पर स्थित गिरिराज बगीचा के पीछे जंगल में स्थित आश्रम का है, जहां तीनों साधु रहते थे। आज सुबह आश्रम में दो साधुओं का शव मिले। मृतक साधुओं के नाम गोपाल दास और श्याम सुंदर दास हैं, वहीं तीसरे साधु रामबाबू की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Latest Uttar Pradesh News