1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव पीड़िता के परिजन मुख्यमंत्री को बुलाने की जिद पर अड़े, अंतिम संस्कार रोका

उन्नाव पीड़िता के परिजन मुख्यमंत्री को बुलाने की जिद पर अड़े, अंतिम संस्कार रोका

पीड़िता की बहन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है। उसने यह भी कहा कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी। पीड़िता की बहन ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

Unnao- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV उन्नाव पीड़िता के परिजन मुख्यमंत्री को बुलाने की जिद पर अड़े

उन्‍नाव। जिंदा जला दी गई उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते। पीड़िता के अंतिम संस्‍कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्‍वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पीड़िता की बहन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है। उसने यह भी कहा कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी। पीड़िता की बहन ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घटना के जिम्मेदार आरोपियों को तत्‍काल फांसी दी जानी चाहिए। ​उल्लेखनीय है कि पीड़िता की शुक्रवार देर साथ दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है।

Latest Uttar Pradesh News