1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती की मानसिक स्थिति को समझ सकता हूं: अमित शाह

मायावती की मानसिक स्थिति को समझ सकता हूं: अमित शाह

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि भाजपा को जिताने के लिए

amit shah- India TV Hindi
amit shah

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि भाजपा को जिताने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की गई है। शाह ने इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मैं मायावती की दिमागी हालत समझ सकता हूं। लेकिन, मैं उनकी टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।"

ये भी पढ़ें

बसपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों को बेहद 'आश्चर्यजनक' बताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा को जिताने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की गई।

मायावती ने साथ ही कहा कि उनकी पार्टी ने निर्वाचन आयोग से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों को खारिज करने का आग्रह किया है।

Latest Uttar Pradesh News