1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election 2017 : राहुल-अखिलेश का रोड शो, डिंपल भी मौजूद

UP Election 2017 : राहुल-अखिलेश का रोड शो, डिंपल भी मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद अब उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो गया।

Rahul-Akhilesh road show- India TV Hindi
Rahul-Akhilesh road show

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी शनिवार को कई ऐतिहासिक मौकों का गवाह बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद अब उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो गया। दोनों युवा नेता लगभग पांच घंटे तक रोड शो करेंगे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल-अखिलेश के रोड शो की शुरुआत कचहरी से हुई यहां दोनों नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। करीब दस किलोमीटर लंबा रोड शो गोदौलिया तक जाएगा। इसके बाद दोनों नेता काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे।

Latest Uttar Pradesh News