केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद हैं और यहां अंतिम चरण में वोट पड़ेंगे। उनके क्षेत्र की सात सीटों में से छह पर सपा का कब्जा है और एक पर कौमी एकता दल का कब्जा है। यहां की मोहम्मदाबाद सीट से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई सिब्गतुल्ला अंसारी बसपा के उम्मीदवार हैं। सिन्हा पर यह साबित करने की चुनौती है कि भूमिहार बिरादरी के पूवार्ंचल के वोटों में न सिर्फ उनकी अच्छी पकड़ व पैठ है, बल्कि मंत्री बनने के बाद भाजपा का कद यहां बढ़ा है।
अनुप्रिया पटेल की साख कसौटी पर, आगे पढ़ें
Latest Uttar Pradesh News