उत्तर प्रदेश: मोदी लहर के बावजूद हार गए बीजेपी के ये ‘खास’ चेहरे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मोदी लहर ने पार्टी को प्रचंड जीत भले ही दी हो, लेकिन बीजेपी के कुछ ऐसे भी नामी चेहरे रहे, जिन्हें यह लहर भी चुनावी मझधार पार नहीं करा सकी।

मृगांका सिंह।
मृगांका सिंह: कैराना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह की बेटी को हार का सामना करना पड़ा है। कैराना विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं मृगांका को समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने लगभग 21 हजार वोटों के अंतर से हराया।