1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी चुनाव: मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी ने थामा बसपा का दामन

यूपी चुनाव: मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी ने थामा बसपा का दामन

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी समझे जाने वाले वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी शनिवार को बसपा में शामिल हो गए।

India Tv- India TV Hindi
India Tv

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी समझे जाने वाले वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी शनिवार को बसपा में शामिल हो गए। चौधरी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिका चौधरी को उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट बलिया के फेफना से टिकट का वायदा किया गया है। इस सीट पर हालांकि वह 2012 में हार गए थे और बाद में समाजवादी पार्टी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया था। मायावती ने कहा, ‘मैंने इन्हें  पार्टी में लिया है और उन्हें यहां सपा से ज्यादा आदर सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उन्हें बलिया जिले की उनकी पुरानी सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा।’

चौधरी ने कहा, ‘मैंने सपा की प्राथमिक सदस्यता और उससे संबंधित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मैं पूरी तरह समर्पित होकर बसपा के साथ आगे की राजनीति में, जो दिशा-निर्देश पार्टी और बहनजी का होगा, उसके लिए खुद को समर्पित करता हूं।’

Latest Uttar Pradesh News