यूपी: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 30 दिन का बोनस मिलेगा
यूपी: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 30 दिन का बोनस मिलेगा
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 11, 2017 08:43 pm IST, Updated : Oct 11, 2017 08:52 pm IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। दिवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा।
Image Source : PTIYogi Adityanath
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। दिवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 14 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।