A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP निकाय चुनाव: साक्षी महाराज और पूर्व सांसद अन्नू टंडन का नाम वोटर लिस्ट से गायब

UP निकाय चुनाव: साक्षी महाराज और पूर्व सांसद अन्नू टंडन का नाम वोटर लिस्ट से गायब

भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं

sakshi maharaj- India TV Hindi
sakshi maharaj

उन्नाव (उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं।

साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी नए हैं लेकिन अपर जिलाधिकारी बी एन यादव लंबे समय से जिले में तैनात हैं। निर्वाचन का काम भी वही देख रहे थे। इसके बाद इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।

उन्होंने कहा कि सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी अपना नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की है। उप जिलाधिकारी मेधा रूपम के गलती मानने तथा जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद पूर्व सांसद बिना वोट डाले ही वापस लौट गई।

जिलाधिकारी एन जी रवि ने दोनों ही प्रकरणों पर कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Latest Uttar Pradesh News