A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: आगरा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-टैंकर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

UP: आगरा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-टैंकर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

कानपुर से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने गुरुवार को फिरोजाबाद रोड पर चलसर फ्लाईओवर पर खड़े एक कैंटर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई...

<p>UP: आगरा के पास भीषण...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE UP: आगरा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-टैंकर की टक्कर में 4 लोगों की मौत  

आगरा: कानपुर से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने गुरुवार को फिरोजाबाद रोड पर चलसर फ्लाईओवर पर खड़े एक कैंटर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि तरबूज से लदे कैंटर को मरम्मत के लिए सड़क के किनारे खड़ा किया गया था।

घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे।

Latest Uttar Pradesh News