सरकारी कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ ने दिया ‘होली का उपहार’, 3% महंगाई भत्ते की घोषणा
सरकारी कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ ने दिया ‘होली का उपहार’, 3% महंगाई भत्ते की घोषणा
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 20, 2019 05:51 pm IST, Updated : Mar 20, 2019 05:51 pm IST
उत्तर प्रदेश के कर्मचारिओं के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है और यह बढ़ोतरी पहली जनवरी 2019 से लागू हो गई है
Uttar Pradesh announces 3 percent dearness allowance for government employees
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले ही होली का उपहार मिल गया है। राज्य की योगी सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारिओं के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है और यह बढ़ोतरी पहली जनवरी 2019 से लागू हो गई है। राज्य के करीब 15 लाख सरकारी कर्मचारियों को इस फैसले से फायदा होगा।