A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर को थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के आदर्श विद्यालय के बरामदे में सात वर्षीय बालिका का शव मिला था। उसके शरीर पर काटने और नोंचने के निशान थे। दरिंदगी के बाद उसकी हत्या हुई थी। बच्ची स्कूल के मैदान में अपने पिता और भाई के साथ झोप

UP-Police- India TV Hindi
UP-Police

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया। वारदात बीती 25 नवंबर की है। पुलिस का दावा है पिता ने दुष्कर्म और हत्या की है। बेटी की चीख किसी को सुनाई न पड़े, इसलिए उसने उसका मुंह दबा दिया था। इकबालिया जुर्म और परिस्थितिजन साक्ष्यों के आधार पर पिता को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर को थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के आदर्श विद्यालय के बरामदे में सात वर्षीय बालिका का शव मिला था। उसके शरीर पर काटने और नोंचने के निशान थे। दरिंदगी के बाद उसकी हत्या हुई थी। बच्ची स्कूल के मैदान में अपने पिता और भाई के साथ झोपड़ी में रहती थी। बड़े भाई ने पिता के खिलाफ बयान दिया था।

एसपी देहात पश्चिम अखिलेश नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया, "पुलिस ने पहले दिन ही पिता को हिरासत में लिया था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस साक्ष्यों के साथ उसे जेल भेजना चाहती थी। पिता की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची के खून से सने कपड़े बरामद किए। पिता को जेल भेजा जाएगा।"

उन्होंने बताया कि पिता और बच्ची के कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। साक्ष्य के लिए पिता का डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है।

Latest Uttar Pradesh News