A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोरोना टीकाकरण: तीन करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

कोरोना टीकाकरण: तीन करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

कोविन वेबसाइट के अनुसार, राज्य में 9.64 करोड़ से ज्यादा (9,64,32,710) पहली डोज जबकि तीन करोड़ से ज्यादा (3,01,56,201) दूसरी डोज दी गई हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन लखनऊ में किया गया है।

कोरोना टीकाकरण: तीन करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश- India TV Hindi
Image Source : PTI कोरोना टीकाकरण: तीन करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के खिलाफ जारी टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां कोरोना टीके की तीन करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लोगों को दी जा चुकी है यानी तीन करोड़ ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज लगा दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर ने ट्वीट कर कहा, "यूपी 3 करोड़ लोगों को कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका (टीके की दोनों डोज) लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।"

भारत सरकार की कोविन (CoWIN) वेबसाइट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सोमवार की शाम 6 बजे तक कोरोना वैक्सीन की कुल 12.65 करोड़ (12,65,88,911) डोज लोगों को लगाई जा चुकी हैं, इनमें से 11 लाख से ज्यादा (11,38,096) डोज सोमवार को लगाई गईं हैं।

कोविन वेबसाइट के अनुसार, राज्य में 9.64 करोड़ से ज्यादा (9,64,32,710) पहली डोज जबकि तीन करोड़ से ज्यादा (3,01,56,201) दूसरी डोज दी गई हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन लखनऊ (Lucknow Corona Vaccination) में किया गया है।

कोविन पर मौजूद आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 44 लाख से ज्यादा (44,42,799) डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें से 30 लाख से ज्यादा (30,47,767) पहली और करीब 14 लाख (13,95,032) दूसरी डोज हैं।

Latest Uttar Pradesh News