A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: डेढ़ लाख रुपये की शराब हुई बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: डेढ़ लाख रुपये की शराब हुई बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

<p>uttar pradesh liquor</p>- India TV Hindi
uttar pradesh liquor

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 20 कार्टन शराब जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि भीम सिंह और कृष्ण मलिक हरियाणा से शराब लाकर उत्तर प्रदेश में इसकी तस्करी करते थे। 
 
थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि इन लोगों को शुक्रवार को तब गिरफ्तार किया गया जब करनाल-मेरठ राजमार्ग पर टिटोली नाके के पास उनकी कार को रोका गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Latest Uttar Pradesh News