A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला के अपहरण और उसके बाद सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक तीन व्यक्तियों ने 22 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

<p>Rape</p>- India TV Hindi
Rape

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला के अपहरण और उसके बाद सामूहिक बलात्‍कार की घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक तीन व्यक्तियों ने 22 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को जब यह घटना हुई तब महिला के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। बाद में वह पास के खेत में मिली । फिर महिला ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। 

उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। 
संतोष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News