गैंगस्टर Vikas Dubey की अस्थियां लेने पहुंची पत्नी ऋचा
गैंगस्टर Vikas Dubey की अस्थियां लेने पहुंची पत्नी ऋचा
IANS
Published : Aug 18, 2020 03:57 pm IST, Updated : Aug 18, 2020 03:57 pm IST
विकास दुबे 3 जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। 10 जुलाई को कानपुर के बाहरी इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया था।
Image Source : IANSगैंगस्टर विकास दुबे की अस्थियां लेने पहुंची पत्नी ऋचा
कानपुर. कानपुर के बिकरू गांव में हुए हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मारे जा चुके गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने मंगलवार को भैरो घाट से अपने पति की अस्थियां लेने पहुंची, जहां दुबे का पांच सप्ताह पहले अंतिम संस्कार किया गया था।
बाद में ऋचा और उसके पुत्रों ने अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया। विकास दुबे की अस्थियां 10 जुलाई को अंतिम संस्कार के बाद से यहां रखी थीं। विकास दुबे 3 जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था।
10 जुलाई को कानपुर के बाहरी इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया था। दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कानपुर ले जाते समय उसने भागने का प्रयास किया, जिसमें उसका एनकाउंटर हो गया।
उसके घरवालों ने मंगलवार को नगर निगम से दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र भी लिया।