A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा: मंदिर प्रांगण में साध्वी के साथ गैंगरेप के मामले में चौकीदार गिरफ्तार

मथुरा: मंदिर प्रांगण में साध्वी के साथ गैंगरेप के मामले में चौकीदार गिरफ्तार

मथुरा में 11 सितंबर की रात बरसाना के लाड़िलीजी मंदिर राधारानी के मंदिर परिसर में सो रही साध्वी के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है।

Mathura rape- India TV Hindi
Image Source : PTI Mathura rape

मथुरा: मथुरा में 11 सितंबर की रात बरसाना के लाड़िलीजी मंदिर राधारानी के मंदिर परिसर में सो रही साध्वी के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी रसोईये की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने बताया, देर रात दोनों आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से ही पुलिस की तीन टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी थी। 

दोनों आरोपी राधारानी मंदिर के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया, आरोपी चौकीदार कन्हैया यादव पुत्र जग्गू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके साथी पंगा पुत्र भग्गा ठाकुर निवासी यादव मोहल्ला, बरसाना की तलाश जारी है। उसे भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया, पीड़िता का मेडिकल जांच करा लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। 

Latest Uttar Pradesh News