1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: शादी का झाांसा देकर नोएडा के होटल में किया बलात्कार

यूपी: शादी का झाांसा देकर नोएडा के होटल में किया बलात्कार

शादी का झाांसा देकर एक युवक ने एक युवती के साथ नोएडा के एक होटल में कथित तौर पर बलात्कार किया। युवती ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के न्यू अशोकनगर थाने में दर्ज कराई थी।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

नोएडा: शादी का झाांसा देकर एक युवक ने एक युवती के साथ नोएडा के एक होटल में कथित तौर पर बलात्कार किया। युवती ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के न्यू अशोकनगर थाने में दर्ज कराई थी। घटना स्थल नोएडा होने की वजह से इसे दिल्ली पुलिस ने थाना सेक्टर-49 पुलिस के लिए स्थानांतरित कर दिया। थाना सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस उपाधीक्षक नगर तृतीय संदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-5 के एक बीपीओ में काम करने वाली कुमारी नयना (काल्पनिक नाम) ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसी के साथ काम करने वाला उज्ज्वल नामक युवक उसे शादी का झाांसा देकर सेक्टर-72 के ए ब्लाक में स्थित एक होटल में ले गया। वहां पर उसने उसके साथ बलात्कार किया। 

युवती का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए कहा तो उज्ज्वल ने उसे जान से मारने और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। बीती रात को इस मामले में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News