1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के SDM को खराब प्रदर्शन के कारण पद से हटाने के निर्देश दिए

योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के SDM को खराब प्रदर्शन के कारण पद से हटाने के निर्देश दिए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महराजगंज के एसडीएम सत्यम मिश्रा को खराब प्रदर्शन के कारण पद से हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी थी। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया था।

CM Yogi Adityanath- India TV Hindi
CM Yogi Adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महराजगंज के एसडीएम सत्यम मिश्रा को खराब प्रदर्शन के कारण पद से हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी थी। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया था।

योगी ने जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई फरियादियों ने जब समस्या समाधान में अफसरों की ओर से की जा रही लापरवाही की शिकायत की तो योगी ने ऐसे अफसरों और कर्मचारियों को दंडित करने की बात कही।

Latest Uttar Pradesh News