India TV News Desk
Published : Mar 28, 2017 02:37 pm IST, Updated : Mar 28, 2017 02:37 pm IST
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर अमल करते हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चाक-चौबंद तैयारी की है। योगी सरकार के इरादों को
UP Cheating
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर अमल करते हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चाक-चौबंद तैयारी की है। योगी सरकार के इरादों को जमीन पर उतारने के लिए बोर्ड ने लखनऊ में एक कंट्रोल रूम बनाया है। यह कंट्रोल रूम सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा और लोग यहां पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर और यहां तक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है।
यूपी सरकार ने 0522-2236760, 9454457241 हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों से नकल रोकने में सहयोग की अपील की है। वहीं, सोमवार को मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए सख्ती की बात कही थी। शिकायतों के लिए लखनऊ में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक फोन के माध्यम से शिकायतें नोट कराई जा सकती हैं।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा अमर नाथ वर्मा ने बताया कि लखनऊ में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, यह नंबर हर कार्यदिवस में लगातार 12 घंटे काम करेगा। नकल रहित परीक्षाएं कराने के लिए यूपी बोर्ड के अपर सचिव शिवलाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके वाट्सएप नंबर 9454457241 पर भी सीधे शिकायतें या सुझाव भेजे जा सकते हैं।
परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड के अपर सचिव शिवलाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बोर्ड ने शिवलाल के वाट्सएप नंबर 9454457241 पर भी सीधे शिकायतें या सुझाव भेजने के लिए लोगों से कहा है। जानकारी के लिए बता दें कि जब एनडीटीवी ने इन दोनों नंबर पर फोन लगाया तो दोनों ही नंबर काफी लंबे समय तक व्यस्त ही रहे हैं।