1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: गरीब मुस्लिम लड़कियों के सामूहिक विवाह कराएगी योगी सरकार

UP: गरीब मुस्लिम लड़कियों के सामूहिक विवाह कराएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार मुसलमानों सहित अल्पसंख्यक समुदाय की गरीब लड़कियों का सामूहिक विवाह आयोजित करने की योजना बना रही है।

muslim girls- India TV Hindi
muslim girls

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार मुसलमानों सहित अल्पसंख्यक समुदाय की गरीब लड़कियों का सामूहिक विवाह आयोजित करने की योजना बना रही है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने आज कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यक समुदाय की गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह आयोजित करने पर सहमति दे दी है और हमने इसे राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्यक्रम में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव तैयार है। हर लड़की को 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता के अलावा सरकार सामूहिक विवाह में होने वाले अन्य खर्च भी वहन करेगी। रजा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सामूहिक विवाह करने का विचार खुद मुख्यमंत्री का है। इसमें मुस्लिम समुदाय के अलावा सिख और ईसाई जैसे अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियां भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि योजना को केन्द्र सरकार की सहायता से चलाया जाएगा। इसके लिए अल्पसंख्यक मामलों का विभाग सदभावना मंडप बनाएगा। रजा ने कहा कि पहले इसे पायलट परियोजना के रूप में चलाया जाएगा। परिणाम अच्छे रहे तो सरकार इसे आगे बढाएगी। यह योजना गरीब परिवारों के लिए तैयार की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News