1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खलन, दो वाहन चपेट में आए, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खलन, दो वाहन चपेट में आए, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खल में की चपेट में दो वाहन आ गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेस्क्यू टीम ने दोनों वाहनों को निकाल लिया।

Avalanche hits, kashmir- India TV Hindi
Image Source : FILE हिमस्खलन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हिमस्खलन की खबर है। हिमस्खलन की यह घटना सोनमर्ग के हंग इलाके में हुई। हिमस्खलन के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हिमस्खलन में दो वाहन दब गए थे।

हिमस्खलन की सूचना मिलते ही एसएसपी गांदरबल के निर्देशन में एक पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने सफलतापूर्वक दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बर्फ से बाहर निकाला।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक वाहनों में बैठे लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने तुरंत में प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की तारीफ की। 

बता दें कि कश्मीर की ऊंची चोटियों पर अक्सर हिमस्खल की घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।