A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में कुदरत का कहर! बांदीपोरा के गुरेज में हिमस्खलन, रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंची

कश्मीर में कुदरत का कहर! बांदीपोरा के गुरेज में हिमस्खलन, रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंची

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के करीब स्थित तुलैल इलाके में एक बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) होने की खबर सामने आई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

avalanche- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE हिमस्खलन

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में गुरेज़ के तुलेल इलाके में हिमस्खलन की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गया और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया।  यह घटना किशनगंगा नदी के पास के क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदला

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में मौसम तेजी से बदला है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। इस चेतावनी में हिमस्खलन की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग ने अलर्ट में बताया था कि बांदीपुर और गांदरबल में 2,400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर मध्यम स्तर के हिमस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में लोगों को सलाह दी थी कि वे ढलान, पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों समेत एवलांच के संभावित इलाकें में जाने से परहेज करें।

हिमस्खलन को लेकर पहले ही किया था अलर्ट 

हिस्खलन की संभावना वाले इलाकों में रहनेवाले लोगों, पर्यटकों और घुमंतू समुदायों को भी पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। उन्हों कहा गया था कि वे अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। किसानों को सलाह दी गई थी कि वे एडवाइजरी का पालन करें। इससे पहले शुक्रवार को गांदरबल के जोजिला दर्रे पर हिमस्खल में कई वाहन फंस गए थे और सात लोगों की मौत हो गई थी