A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'अस्पतालों में तैयार रखे जाएं बेड, डॉक्टरों की छुट्टी की गई रद्द', कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के लिए निर्देश

'अस्पतालों में तैयार रखे जाएं बेड, डॉक्टरों की छुट्टी की गई रद्द', कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के लिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने अस्पतालों में एक्सट्रा बैड तैयार रखने को कहा है। डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

भारती सेना के जवान तैनात- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO-PTI भारती सेना के जवान तैनात

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर हैं। भारत दुश्मन देश के आतंकी ठिकानों पर बम बरसा रहा है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में भी फायरिंग हो रही है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के सरहदी इलाकों में सभी अस्पतालों में बेड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अस्पताल में किसी भी डॉक्टर या कर्मचारियों को छुट्टी में न जाने का निर्देश दिया गया है।

स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश

वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के कई स्कूलों को अगले दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि बारामुल्ला, कुपवाड़ा, सब-डिवीजन (गुरेज़) के सभी सरकारी और निजी स्कूल और श्रीनगर और अवंतीपोरा हवाई अड्डे के आसपास के स्कूलों को 9 और 10 मई 2025 को बंद रहेंगे।